रायपुर:


वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन खेलों को बढ़ावा देने केे लिए प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे है। यह बात स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित इंटरनेशनल ओलम्पिक डे के समापन अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कही। कार्यक्रम में खेल मंत्री टंकराम वर्मा अपरिहार्य कारणों से राज्य के बाहर अन्यत्र कार्यक्रम में होने के कारण इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने खेल संचालक के माध्यम से रायपुर खेल अकादमी के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं संप्रेषित की।









