रायपुर:



दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शानदार समापन रविवार को हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, कलेक्टर विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी को 48वें रामगढ़ महोत्सव की शुभकामनाएं दी।









