रायपुर:25 से 30 मई तक गुवाहाटी (असम) में आयोजित UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में शानदार सफलता हासिल किये रायपुर म्यू थाई दल ने राज्य म्यू थाई संघ महासचिव अनीस मेमन, रायपुर जिला म्यू थाई संघ के अमन यादव और अजय अग्रवाल के नेतृत्व में मंत्री केदार कश्यप से आज सौजन्य भेँट कर अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया तथा म्यू थाई खेल के आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रविष्ठि कार्यक्रम के रूप में शामिल होने की भी जानकारी दी।
मंत्री केदार कश्यप ने खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और उनके प्रोत्साहन हेतू अपनी ओर से ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।रायपुर दल में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के खिलाड़ियों ने 04 स्वर्ण, 02 काँस्य और 03 सांत्वना (काँस्य) जीता है और गुजराती स्कूल के म्यू थाई दल ने 01 स्वर्ण, 04 काँस्य और 01 सांत्वना (काँस्य पदक) हासिल किया है।









