
जगदलपुर :जिले में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कलेक्टर विजय दयाराम के. के द्वारा जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में आपसी समन्वय से योग कार्यक्रम को करवाने के निर्देश दिए गए हंै। जिसके तहत जिले में योग संबंधी आवश्यक तैयारी आयुष विभाग, नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से करने हेतु निर्देश्ति किया गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम सुबह 7 से 8 बजे तक चलने वाले मुख्य योग कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारियां की जा रही है।










