
रायपुर:ब्राह्मण समाज द्वारा विप्र भवन समता कालोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस वेदीपूजा, हवन पूजन उपरांत सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के प्रसिद्ध कथावाचक दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद: सरस्वती महाराज ने श्री कृष्ण रूखमणी विवाह सहित सुदामा, चरित्र की कथा बताए।

कथा के समापन दिवस राजेश वैष्णव एवं बंधुओं के छंदों की संगीत मय प्रस्तुति ने भक्तों को भाव विभोर कर झूमने विवश कर दिया।कथा में शकराचार्य आश्रम के प्रमुख ब्रह्मचारी डॉ इंदुभवा नंद महाराज भी उपस्थित थे।

दंडी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद सारस्वती जी महाराज जी ने सप्तम दिवस की प्रसंग में श्री कृष्ण रूखमणी सहित 16108 विवाह , सुदामा चरित्र पर पुज्य स्वामी जी ने विशेष प्रकाश डालते हुए कहा श्री सुदामा जैसे मित्र अगर किसी व्यक्ति को मिल जाये तो वह कृष्ण बन जाये श्री सुदामा जी की दरिद्रता इसलिए भी थे क्योंकी सुदामा जी ने कभी दान नही किये।श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद: सरस्वती महाराज ने कहा ब्राह्मण के छः कर्म होते है पढ़ना ,पढ़ाना, दान लेना, दान करना, यज्ञ करना ,यज्ञ कराना इस प्रकार छः कर्म होते हैं और श्री सुदामा जी पांच कर्म करते थे लेकिन दान कभी भी नही किये थे भगवान कहते हैं कि “दान किये पर धन न घटे जो सहाय रघुवीर”
दान करने से धन कम नही होता अपितु बढ़ता ही रहता हैं जैसे किसान खेत मे धान फेकता (बोता) है फेकते हुए तो दिखाई देता हैं लेकिन कुछ महीनों बाद वही फसल के रूप में उसे प्राप्त होता हैं ठीक उसी प्रकार से दान करते रहना चाहिए।

स्वामी जी बेमेतरा के पास सलधा ग्राम में पूज्य शंकराचार्य के दिशा निर्देश में सवा लाख शिव लिंग की स्थापना के संबंध में भक्तों को जानकारी भी दी। श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन स्वामी जी ने मूक्ति प्राप्ति के उपाय बताए तथा परीक्षित मोक्ष की कथा श्रवण कराए। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रातः आचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित खिलेश्वर शास्त्री,तरुण शास्त्री, ओम प्रकाश उपाध्याय, शिवचरित शास्त्री,कमल किशोर शास्त्री सहित आचार्यों द्वारा वेदीपूजा, तुलसी वर्षा,आहूत देवताओं का यज्ञ हवन पूर्णाहुति का कार्यक्रम सम्पन्न किये।

कथा श्रवण में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर एवं सभापति प्रमोद दुबे,अशोक पाण्डेय, मृतुन्जय दुबे,अमर बंसल, प्रो ध्रुव पाण्डेय,आनंद पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, संजय दिवान,विजय लक्ष्मी तिवारी, ज्योत्स्ना शुक्ला, सरिता शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।










