
रायपुर:छत्तीसगढ़ के वित एवं योजना मंत्री ओपी चौधरी ने विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन/2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को साकार करने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2024 में घोषणा की गई थी कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन/2047’जारी कर प्रदेश की जनता जनार्दन को समर्पित किया जाएगा।









