
रायपुर:: ब्राह्मण समाज द्वारा कल जेठ शुक्ल तृतीया 9 जून से नवमी 15 जून तक विप्र भवन समता कालोनी में सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा के प्रमुख,प्रकाण्ड विद्वान,वेदों के ज्ञाता तथा बेमेतरा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानंद: सरस्वती महाराज जी का राजधानी में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है।ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अपने पितरों के कल्याण तथा स्वजनों की स्मृति में 21 यजमान सामुहिक रूप से परिवार सहित शामिल होंगे।।सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा निर्माण सेवा समिति रायपुर शाखा ने श्रद्धालु भक्तों से श्रीमद्भागवत कथा में सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।









