
दिल्ली:राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पिछले सप्ताह ही शुरू हो गई थी. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) इस आयोजन पर पहले से ही काम कर रहा है. साथ ही लोकसभा सचिवालय देश भर के नव निर्वाचित सांसदों के हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर उनके आने और दिल्ली में उनके ठहरने की सुविधा की तैयारी कर रहा है.एग्जिट पोल से उत्साहित भाजपा नई सरकार के आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह के अलावा एक राजनीतिक कार्यक्रम की योजना बना रही है. साथ ही नई सरकार की गठन की तैयारी भी जोरों पर है. शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही बीजेपी अपनी राजनीतिक कार्यक्रम भी रख सकती है. यह कार्यक्रम भारत मंडपम या कर्तव्य पथ पर आयोजित होने की संभावना है. इस कार्यक्रम में साउंड-एंड-लाइट शो के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा. इस भव्य कार्यक्रम में विदेशी सरकारों के प्रतिनिधियों सहित 8 हजार से 10 हजार से लोगों के भाग लेने की संभावना है. एक अधिकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह के बाद जश्न की तैयारी को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. लेकिन संभवतः यह 9 जून को हो सकता है.









