दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल के सरेंडर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “ये हमारे नए नेता जिनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ था, अपने बच्चों की कसम खाकर कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और फिर राजनीति में आ गए। फिर आखिरकार वह ‘राज महल’ तक पहुंच गए। उन्होंने पूछा कि अगर उन्होंने कोई घोटाला किया है तो पैसा कहां है। इस सवाल का जवाब उन्हें खुद देना चाहिए।”









