रायपुर:कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह नेे आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में मतगणना के परिप्रेक्ष्य में अभ्यर्थियो एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन समय का विशेष ध्यान रखें। मतगणना अभिकर्ताओं को सुबह 7ः30 बजे तक अपने निर्धारित स्थान पर पहुँच जाना चाहिए।साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में मोबाईल फोन, पेन ड्राइव, साइंटिफिक कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स प्रतिबंधित रहेगे।साथ-साथ सिगरेट, तम्बाकू, गुटका एवं आदि के उपयोग की भी अनुमति नही होगी। इसलिए इनके पाउच या पैकेट भी साथ में न रखें।इस बैठक में नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- चिंतन शिविर 3.0: योग से हुई नई सुबह, मुख्यमंत्री ने दिया, स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश
- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा बदहाल – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी








