

रायुपर,:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के सांकरा पाटन में आयोजित होने वाले भरोसे के सम्मेलन में सारथी ऐप का शुभारंभ करेंगे। दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए इस मोबाईल ऐप के माध्यम से नागरिक आसानी से किसी भी समय अपनी शिकायत को दर्ज व ट्रैक कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से आम नागरिक शासन के विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों और समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया जाएगा।










