रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के बी. बी. ए .एवं एम. कॉम .के पचास से अधिक विद्यार्थियों ने शैक्षणिक कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी के भनपुरी में स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भ्रमण किया। प्रशिक्षकों ने छात्रों को उद्यमिता में सिपेट की भूमिका के संबंध में जानकारी दी प । विद्यार्थी नवप्रवर्तन के साथ बाजार में उत्पाद विक्रय हेतु प्रवेश करना चाहते हैं, तो सिपेट उत्पाद डिजाइन से लेकर निर्माण तक न्यूनतम लागत में उत्पादन की प्रक्रिया में साथ देती है। देश में 40 सिपेट है जिसमें से दो छत्तीसगढ़ में है। होम एप्लायंजेस, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्लास्टिक का अहम रोल है। हर साल प्लास्टिक में इनोवेशन हो रहे हैं और नए सेगमेंट को ग्रहण किया जा रहा है । सिपेट के अधिकारियों ने उत्पादों के किस्म ,असेंबलिंग तथा प्रक्रिया उत्पादन की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। छात्रों को इस वर्कशॉप से उद्यमिता के क्षेत्र में आवश्यक और
नई जानकारी प्राप्त हुई।विद्यर्थियों ने डॉ. आराधना शुक्ला के निर्देशन में एवं निधि श्री शुक्ला ,डा.दीपशिखा शर्मा ,राजेश तिवारी और ज्ञानेंद्र भाई के सहयोग से शैक्षणिक भ्रमण पूर्ण किया।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था देश में सबसे ज्यादा बदहाल – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री कल 5 जुलाई को करेंगे थोक बाजार डूमरतराई फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण
- चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री
- जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से सौजन्य भेंट कर योगेश तिवारी ने दी,जन्मदिन की शुभकामनाएं








