नई दिल्ली:श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “INDI गठबंधन में तीन भयंकर बीमारियां हैं, जिससे देश को सावधान रहना जरूरी है। INDI गठबंधन वालों की सबसे बड़ी बीमारी है कि ये लोग घोर साम्प्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं और ये घोर परिवारवादीहैं। ये तीनों बीमारियां देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा विनाशक बन सकती है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि सपा और कांग्रेस का INDI गठबंधन पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। पूरा देश एक ही बात कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” कल मैं एक वीडियो देख रहा था, जिसमें लोग भाग-भाग कर मंच पर चढ़ रहे थे, तो मैंने पूछा भाई, ये हुड़दंग क्यों चल रहा है?तो उन्होंने बताया कि सपा कांग्रेस वाले रैली में लोगों को लाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट देते हैं, प्रति व्यक्ति पैसे देते हैं, लेकिन इन्होंने पैसा दिया नहीं, तो लोग भागकर मंच पर चढ़ गए। अब जिस पार्टी का ये हाल हो, वो आपका भला कैसे कर सकती है।”

ब्रेकिंग
- सोसायटी में खाद नहीं किसान परेशान हो रहे – कांग्रेस
- राज्यपाल से सर्वाेदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट
- खरीफ के साथ रबी फसल अपनाकर किसान बन रहे आत्मनिर्भर, बढ़ रही आय
- विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन बना ग्रामीणों का नया संबल
- प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी







