
नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया है.केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारी पार्टी को खत्म करने के लिए ऑपरेशान झाड़ू चला रहे हैं. ये हमारे सभी बड़े नेता को जेल में डालना चाहते हैं ताकि पार्टी खत्म हो जाए, लेकिन हमारे ऊपर बजरंगबली का हाथ है. हम हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और इससे बाहर भी निकल जाएंगे.केजरीवाल ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगे बहुत बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं. इनसे लड़ने के लिए तैयार रहना है. एक बात याद रखना कि अतीत में जितनी चुनौतियां और मुसीबतें हमारे सामने आईं और हम आराम से निकल गए, ये कोई चमत्कार से कम नहीं है. ये सब एक ही वजह से है कि ऊपर वाले का हाथ आपके ऊपर है.








