नई दिल्ली: CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा इंदिरा जी के दिल में रायबरेली के लिए एक अलग जगह थी।मैंने उन्हें काम करते हुए करीब से देखा है। उनके मन में आपके लिए असीम लगाव था।मैंने राहुल और प्रियंका को भी वही शिक्षा दी है जो इंदिरा जी ने और रायबरेली की जनता ने मुझे दी।सबका आदर करो, कमजोर की रक्षा करो। अन्याय के खिलाफ जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ जाओ।उन्होंने कहा डरना मत.. क्योंकि संघर्ष की तुम्हारी जड़ें और परंपराएं बहुत मजबूत हैं।मेरा आंचल जीवनभर आपके आशीर्वाद और प्रेम से भरा रहा। आपके प्रेम ने मुझे कभी अकेला नहीं पड़ने दिया। मेरा सबकुछ आपका ही दिया हुआ है।








