नई दिल्ली:शर्ट खींची, पेट में लात मारी, टेबल पर सिर पटका.स्वाति मालीवाल ने FIR में ’13 मई’ को क्या हुआ था यह राज्यसभा सांसद ने बयान में दर्ज कराया.पुलिस ने स्वाति की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 308, 341,354B, 506 और 509 के तहत केस दर्ज किया है.
एफआईआर के मुताबिक, स्वाति ने बताया है कि वह 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके कैंप ऑफिस गई थी.राज्यसभा सांसद ने दिल्ली पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि 13 मई को उनके साथ विभव कुमार ने मारपीट की थी. स्वाति का कहना है कि विभव ने उनके पेट में लात मारी और उनका सिर टेबल पर पटक दिया था. दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर में स्वाति ने बताया है कि उस दिन उनके साथ क्या-क्या हुआ था.









