
नई दिल्ली:अमेठी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा जब मैं सिर्फ 12 साल का था, तब पहली बार अपने पिता के साथ अमेठी आया था।उन्होंने कहा मैंने अपनी आंखों से अपने पिता और अमेठी के बीच मोहब्बत भरा रिश्ता देखा है। मेरी भी ऐसी ही राजनीति है।मैं अमेठी का था. अमेठी का हूं और अमेठी का रहूंगा।








