
रायपुर:


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी। श्री बघेल आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर 137 करोड़ रुपए के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख रुपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।






