दुर्ग:भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार मीडिया कर्मियों को भी डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा मुहैया कराया है। दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार पवन देवांगन, धनेंद्र सिंह चंदेल, अशोक पंडा और इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि रघुनंदन पंडा और अनिल पंडा ने भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) में जिला प्रशासन द्वारा मतदान हेतु बनाये गये सुविधा केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किये। उन्हांेने लोगों को संदेश दिया कि हमने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया, अब आप लोगों की बारी है। पत्रकार बंधुओं ने लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत 7 मई मतदान तिथि को अधिक से अधिक लोगों से अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान करने की अपील की है।

ब्रेकिंग
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की
- 6,412 जोड़ों के साथ सामाजिक समरसता के साथ ऐतिहासिक मिसाल
- प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने लघु वनोपजों से उत्पाद बनाने की प्रक्रिया देखी
- विशेष लेख : जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान:लोकेश्वर सिंह
- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री








