नई दिल्ली:गुजरात के वलसाड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा हर जगह एक अंकल जी ऐसे होते हैं, जो दरबार लगाकर सबको ज्ञान देते रहते हैं।ऐसे ही अंकल जी किसी दिन कहने लगें कि सावधान हो जाओ.. कांग्रेस सरकार आएगी तो आपके गहने-मंगलसूत्र चुरा लेगी और किसी और को दे देगी।तो ये सब सुनकर आप क्या करते.. हंसते न !उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री अपने पद की गंभीरता को आधार बनाकर आपसे ऐसी बकवास बातें कर रहे हैं।
कोरोना के समय में मोदी जी ने लॉकडाउन लगा दिया, जिससे यहां पर यूपी और बिहार के कई लोग फंस गए थे।प्रवासी लोग पैदल ही घर के लिए निकल गए। उसी समय हमने टीवी पर यूपी के एक लड़के अनूप तिवारी को रोते हुए देखा।तब हमने अनूप समेत 7,000 टिकटों की व्यवस्था की और फिर यहां से प्रवासी भाई-बहन अपने घर पहुंच सके।







