रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए कल 26 अप्रैल को 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबसाहेब कंगाले ने बताया कि द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर शुक्रवार को मतदान होगा जहां 6565 मूल मतदान केन्द्र और 2 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए है जिनमें राजनांदगांव-2330, महासमुंद-2147 एवं कांकेर-2090 शामिल है। राजनांदगांव लोस में 15, महासमुंद में 17 एवं कांकेर 9 अभ्यिर्थी चुनावी मैदान में है। तीनों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कल संपन्न होगा। मोहला-मानपुर, बिन्द्रानवागढ़, अंतागढ़, भानपुप्रतापपुर, कांकेर व केशकाल में सुबह 7 बजे से दोपहर को 3 बजे तक व बाकी जगहों पर सुबह 7 बजे से शाम को 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।









