धमतरी:भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभ अवसर पर *अबकी बार 400 पार, पुनः मोदी सरकार* का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आगामी लोकसभा चुनाव के कार्ययोजना को लेकर भाजपा धमतरी विधानसभा प्रभारी योगेश तिवारी के नेतृत्व मे नगर पंचायत आमदी मे कार्यकर्ताओं का बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए योगेश तिवारी ने कहा
*सपना नहीं हकीकत बुनते*
*तभी तो सब मोदी को चुनते…**
योगेश तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भाजपा भारत की गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश के पुनर्निर्माण और गरीब कल्याण की कल्पना को साकार कर रहे ।







