रायपुर:



मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज जगदलपुर शहर में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जागरूक नागरिक मतदान दिवस को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही अन्य लोगों को भी मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक कर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं की जागरूकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बस्तर संभाग में कई सालों का मतदान प्रतिशत का रिकार्ड तोड़कर आप लोगों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया।










