नई दिल्ली:बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है. जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बांदा की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार ने दम तोड़ दिया।मेडिकल बुलेटिन में कहा, ”आज सायं लगभग 8:25 बजे सिद्धदोष / विचाराधीन बंदी मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानल्लाह उम्र लगभग 63 वर्ष को जेल कार्मिकों द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज, बांदा के आकस्मिक विभाग में उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में लाया गया.”
अस्पताल ने कहा कि मरीज (मुख्तार अंसारी) को 09 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी. भरसक प्रयासों के बावजूद हार्ट अटैक के कारण मरीज की मृत्यु हो गई.









