रायपुर:राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अब तक 22 लाख 40 हजार 711 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 942 स्कूलों, 41 हजार 676 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 289 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक 1 लाख 95 हजार 387 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में सबसे आगे है।

ब्रेकिंग
- पेंशनर्स संगठन ने किया, धरना प्रदर्शन
- कलेक्टर ने ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया,जायजा
- स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री
- आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े
- 50 हजार से अधिक पात्र परिवारों को अधिकार अभिलेख का वितरण, 501 राजस्व ग्रामों में कराया गया, ड्रोन सर्वेक्षण







