
नई दिल्ली: गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेज दिया है।आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं।कोर्ट के इस फैसले के बाद सीएम केजरीवाल का पहला बयान सामने आया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की सात दिन की रिमांड दे दी. केजरीवाल को गुरुवार को रात में गिरफ्तार किया था. आज उन्हें दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने उनकी 10 दिन की रिमांड मांगी थी. प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार की शाम को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी और सर्च के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.









