
नई दिल्ली:टीवी 9 भारतवर्ष ने यूपी में एक सर्वे किया है. इस सर्वे में वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 52. 81 प्रतिशत वोट मिल सकता है. वहीं, इंडिया अलायंस को 27.23 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा बीएसपी को 8.56 प्रतिशत, 1 फीसदी वोट अन्य के खाते में जा सकता है. सर्वे के मुताबिक 10.4 फीसदी लोगों ने यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी को वोट देंगे सर्वे के अनुसार बीजेपी को यूपी की 80 लोकसभा सीट में 74 सीट एनडीए को मिलती नजर आ रही है. वहीं, समाजवादी पार्टी 5 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस के खाते में एकमात्र रायबरेली ती सीट जाने की उम्मीद है.चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल तेज हो चुकी हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नजर एक बार सत्ता में वापसी की है. वहीं, विपक्षी दल इंडिया अलायंस हर हाल में बीजेपी के विजय रथ को रोकने में लगा हुआ है.









