
नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि केजरीवाल तिहाड़ जेल से सरकार चलाते रहेंगे, लेकिन जानकारों का माना है कि इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाएगा। ऐसा करना संभव नहीं होगा।कालकाजी से विधायक आतिशी के पास अभी दिल्ली सरकार में सबसे अधिक विभाग हैं। इनमें सिसोदिया द्वारा खाली किए गए विभाग भी शामिल हैं। ऐसे में आतिशी के अगली मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली के सीएम के बाद पार्टी में नंबर 2 माना जाता था, इसी मामले में फरवरी 2023 से तिहाड़ में हैं।
दिल्ली शराब नीति कांड में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार करने के बाद पूरी रात ईडी दफ्तर के लॉकअप में रखा गया। केजरीवाल को घर से बुलाकर खाना दिया गया। उन्हें कंबल और दवाएं दी गईं। हालांकि मुख्यमंत्री पूरी रात सो नहीं पाए और बेचैन रहे। गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है।









