रायपुर:


छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के विस्तार भवन में नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन आज मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त न्यायमूर्तिगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा नियमित रूप से उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों के भौतिक निरीक्षण करते रहे हैं तथा न्यायिक कार्य-व्यवस्था में सुधार एवं अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु कार्य के बेहतर माहौल हेतु निरंतर प्रयासरत् रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनके द्वारा नवीन चिकित्सालय कक्ष एवं बच्चों के झूलाघर का उद्घाटन किया गया।










