नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे।कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोकतंत्र को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इलेक्टोरल बॉन्ड से इलेक्टोरल बॉन्ड से बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है. प्रधानमंत्री कांग्रेस को अपाहिज करने की कोशिश कर रहे हैं.कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र के लिए चुनाव एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा आज स्वायत एजेंसियों पर सरकार का कंट्रोल है और वो अपने मन से कार्रवाई कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते करीब एक महीने पहले फ्रीज कर दिए गए।कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते।14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का जुर्माना लग सकता है।ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं।आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा आज कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज नहीं किए गए हैं।ये भारत के लोकतंत्र को फ्रीज किया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो।ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो।सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं।वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं।यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।








