
नई दिल्ली:चुनाव आयोग ने ‘विकसित भारत संपर्क’ के बैनर तले केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले व्हाट्सऐप मैसेज पर रोक लगा दी है.चुनाव आयोग ने कहा है कि सरकार का संदेश आदर्श चुनाव आचार संहिता के लागू होने के पहले भेजा गया था.केंद्रीय चुनाव आयोग ने आइटी मंत्रालय से कहा है कि अब आचार संहिता लागू है इसलिए इस तरह का कोई संदेश सरकार की ओर से नागरिकों को नहीं भेजा जा सकता है.आयोग ने कहा है कि उसे ढेर सारी शिकायतें मिली थीं कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी आम नागरिकों के फोन पर संदेश आ रहे हैं.चुनाव आयोग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि टेलीफ़ोन नेटवर्कों की सीमाओं और तकनीकी जटिलताओं के कारण संभवत: ऐसा हो रहा है.








