
रायपुर:लोकसभा चुनाव-2024 के संचालन हेतु राज्य सरकार के समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे तथा आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटलनगर से आज इस आशय के अधिसूचना जारी कर दी गई है।






