बेमेतरा: पूरा विश्व राम मय है ऐसे में छ ग की विभिन्न जिलों में गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित श्री राम चरित मानस का संगीत मय प्रस्तुति एवम परायण के माध्यम से प्रभु के प्रति आस्था को समर्पित भाव से व्यक्त कर रहे है ।
16,17, एवम 18 फरवरी को जिले के ग्राम लोलेसरा में श्री गुरु पद सेवा सतसनग समिति के तत्वावधान में समस्त ग्राम वासी के विषेस सहयोग से संगीत मय श्री राम चरित मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे अलग अलग दिनों विशेष उद्घोषक जिला बालोद से गजप ति साहू , जिला बेमेतरा से संतोष साहू व अंतिम दिवस में ग्राम हसदा निवासी देवलाल सिन्हा को आमंत्रित किया गया है निर्णायक संगीत पछ में रिझन सेन , तेखन वर्मा , व विष्णु साहू होंगे कार्यक्रम का प्रारंभ विशाल कलश यात्रा से होगा तीनो दीवसो में छ ग अंचल के प्रख्यात मंडलियों की प्रस्तुति होगी।







