रायपुर :. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं विप्र महाविद्यालय शिक्षण समिति के सहयोग से छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन द्वारा विप्र कॉलेज के मैदान में आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट स्पर्धा विप्र प्रीमियर लीग सीजन -6 के फाइनल मैच में महाकाल इलेवन ने चाणक्य इलेवन को सात विकेट से पराजित कर चैंपियन बना।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मृत्युंजय दुबे (पार्षद सुंदर नगर वार्ड रायपुर) एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष किसान नेता योगेश तिवारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय सनातन महासभा ने विजेता और उपविजेता टीम को विप्र ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विजेता टीम को 51000रु एवं उपविजेता टीम को 31000रु की नगद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महाकाल के लक्ष्मण को चुना गया। इस अवसर पर मंच पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ,संयोजक अविनाश शुक्ला ,उमाकांत शर्मा, अशोक दीवान, संजय दीवान, वास्तुविद अनिल तिवारी ,चंद्रशेखर दीवान ,राजेंद्र तिवारी, डॉ मेघेश तिवारी एवं पतंजलि दीवान सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
इसके पूर्व फाइनल मुकाबले में चाणक्य ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाएं ।अभिषेक मिश्रा ने एक चौके और 1 छक्के की सहायता से 8 गेंद में 15 रन बनाएं। महाकाल के प्रवीण ने 15 रन देकर दो विकेट और लक्ष्मण ने 20 रन देकर दो विकेट लिए ।जवाब में महाकाल की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर फाइनल मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया ।मैन ऑफ द मैच पार्थ दीवान 17 गेंद में 5 चौके और तीन छक्के की सहायता से 45 रन बनाएं। चाणक्य के ललित दुबे ने दो ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के कारण महाकाल के कप्तान पार्थ दीवान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विप्रो प्रीमियर लीग सीजन 6 के आयोजन में छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन के अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित सौमित्र मिश्रा ,हर्षित शर्मा ,सुयश शर्मा सानू, प्रतीक शर्मा, अमित दीवान ,प्रशांत शर्मा ,शिवेंद्र चौबे , पार्थ चौबे ,आकाश दीवान, अनिकेत मिश्रा ,अभिजीत तिवारी, अजय तिवारी, सागर मिश्रा, शुभांक शर्मा, शुभंकर शर्मा ,आयुष शर्मा, वेदांत शर्मा और आकाश शर्मा सहित सभी सदस्यों ने ने सफलतापूर्वक आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया।










