बेमेतरा: विधानसभा के ग्राम रामपुर भाड़ में छत्तीसगढ़ स्तरीय दो दिवसीय लोक महोत्सव आयोजित हुआ। समापन के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन व किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथि ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर समस्त विधानसभा क्षेत्रवासी की खुशहाली कामना किया। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी मूल संस्कृति से जुड़े त्यौहारों और परम्पराओं को सहेजने का हर संभव प्रयास कर रही है। लोक पर्वों के सामाजिक सरोकारों को बनाए रखने के लिए उनको जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाने की परंपरा शुरू की गई है । जिससे नई पीढ़ी भी लोक संस्कृति और त्यौहारों से जुड़ने लगी हैं। संस्थापक व संचालक सरपंच राजेश यादव, संरक्षक कामता प्रसाद वर्मा, अध्यक्ष प्रीतम धीवर, उपाध्यक्ष खूबी धीवर, खोमलाल देवांगन, कोषाध्यक्ष राजू निर्मलकर, सचिव आनंद कुंजाम, टिकेश यादव, बेदराम सिन्हा, नागेश्वर यादव, प्रकाश वर्मा, शनि वर्मा, मनीष गंधर्व, सुरेश वर्मा, गुणीराम रावत, संजय देवांगन, अमन श्रीवास, पप्पू यादव, रोहन यादव, संतोष निर्मलकर, भुनेश्वर यादव, चंद्रशेखर वर्मा, गजेंद्र यादव, मुकेश निर्मलकर, सुभम रात्रे, प्रवीण निर्मलकर, हिमांशु वर्मा, अमित कुंजाम, गोकुल यादव, लोकेश्वर वर्मा, अंकित वर्मा, गुलशन वर्मा, आकाश यादव समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री
- छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
- पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
- प्रधानमंत्री के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान







