रायपुर,:राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने नई दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और रामलला की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्मरण करते हुए कहा कि श्री आडवाणी जी के साथ उनके घनिष्ठ संबंध रहे है और उनके सार्वजनिक जीवन के सफर के दौरान आडवाणी जी से महत्वपूर्ण सलाह मिलती थी। राज्यपाल ने कहा कि श्री आडवाणी जी के मार्गदर्शन में ओडिशा राज्य समृद्ध हुआ और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी
- विद्यालयों में निरंतर जागरूकता अभियान
- उपमुख्यमंत्री ने मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- मुख्यमंत्री कल 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा:मुख्यमंत्री






