
रायपुर :.छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं विप्र महाविद्यालय शिक्षण समिति के सहयोग से छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन द्वारा विप्र कॉलेज के मैदान में आयोजित विप्र प्रीमियर लीग 6 के तीसरे दिन वीपीएल के सुपरस्टार लक्ष्मण की धुआंधार बल्लेबाजी देखने को मिला।
विप्र कॉलेज मैदान में खेले गए दूसरे मैच में बागी इलेवन के गेंदबाजों को महाकाल इलेवन के बल्लेबाज लक्ष्मण ने बुरी तरीके से पराजित किया। महाकाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच लक्ष्मण ने चार चौके और 9 छक्के की सहायता से 27 के में 74 रन बनाए। पार्थ दीवान ने भी छह गेंद में तीन छक्के की सहायता से 20 रन बनाए। जवाब में बागी इलेवन 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन ही बना पाई। इस तरीके से महाकाल इलेवन 32 रन से मैच जीत कर प्वाइंट टेबल पर प्रथम स्थान पर काबिज हुआ।
इसके पूर्व पहला मैच चाणक्य एवं ब्रह्मास्त्र के बीच खेला गया। चाणक्य ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाएं। सुमित दुबे ने 13 गेंद में एक चौके और दो छक्के की सहायता से 21रन बनाएं। ब्रह्मास्त्र के सागर मिश्रा ने दो ओवर र में 12 रन देकर 3 विकेट लिए ।रजत तिवारी ने दो ओवर में 6रन देकर दो विकेट लिए। ब्रह्मास्त्र की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाकर मैच आसानी से 7 विकेट से जीत लिया ।मैन ऑफ द मैच रजत तिवारी ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी अपना कमाल दिखाते हुए 6 चौके और दो छक्के की सहायता से 20 गेंद में 41 रन बनाएं।
तीसरा मैच बाहुबली और दसग्रीव के बीच खेला गया। बाहुबली ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए। प्रवेश शर्मा ने 8 गेंद में 19 रन एक चौके और दो छक्के की सहायता से बनाया। दसग्रीव के गेंदबाज मैन ऑफ द मैच आयुष शर्मा ने दो ओवर र में 13 रन देकर तीन विकेट लिए और साथ ही बाद में बल्लेबाजी करते हुए एक चौके और एक छक्के की सहायता से 12 रन बनाकर दसग्रीव को चार विकेट के नुकसान पर 62 पर बनाने में सहायता की और इस प्रकार दसग्रीव ने मैच छह विकेट से जीत लिया। चौथा और अंतिम मैच कसडोल इलेवन और गजानंद इलेवन के बीच खेला गया। कसडोल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाएं। गजानंद इलेवन के गेंदबाज आर्यन दुबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 10 रन लेकर तीन विकेट लिए ।जवाब में गजानंद इलेवन ने चार विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। हेमंत मिश्रा ने दो चौके और दो छक्के की सहायता से 19 गेंद में 25 रन बनाए। आर्यन दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर विप्र कॉलेज के मैदान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया।

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह कल 21 मार्च को
- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित
- सब्जी-भाजी के खेती के बीच हो रही थी, अफीम की खेती
- दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अफीम की खेती सरकारी संरक्षण से ही संभव – दीपक बैज
- बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान






