रायपुर: .छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं विप्र महाविद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन द्वारा आयोजित विप्र प्रीमियर लीग 6 का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि अनुज शर्मा (विधायक धरसीवा), विशिष्ट अतिथि मीनल चौबे (नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर ),सरिता आकाश दुबे (पार्षद ब्राह्मण पर वार्ड ),ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन), अविनाश शुक्ला, नटराज शर्मा ,संजय दीवान, डॉ. ध्रुव पांडेय, उमाकांत शर्मा ,राजेंद्र तिवारी ,अशोक दीवान एवं विप्र शक्ति महिला संगठन के अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
वीपीएल 6 के उद्घाटन मैच कसडोल इलेवन एवं प्रहार इलेवन के बीच खेला गया। कस्टमर ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाएं। गौरव शर्मा ने चार चक्के की सहायता से 11 गेंद में 27 रन बनाए। जवाब में प्रहार की टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 48 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच गौरव शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी के बाद घातक गेंदबाजी करते हुए पांच रन देकर दो विकेट लिए। इस तरह उद्घाटन मैच कसडोल ने 22 रन से जीत लिया।
दूसरे मैच में महाकाल इलेवन ने गजानंद इलेवन को 43 रन से पराजित किया। महाकाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण के पांच चौकी और 7 छक्के की सहायता से 28 गेंद में 71 रन एवं पार्थ दीवान के एक चौके और छह छक्के की सहायता से 13 गेंद में 42 रन के बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाएं। जवाब में गजानन की टीम 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 73 रन बना पाई ।मैन ऑफ द मैच पार्थ दीवान ने बल्लेबाजी में रंग जमाने के बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए।
प्रथम दिवस के तीसरे और अंतिम मैच में बागी इलेवन पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 35 रन ही बना पाई। महाराजा इलेवन के मैन ऑफ़ द मैच कृष्ण कुमार पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो रन देकर दो विकेट लिए। विकास दुबे ने भी 6 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में महाराज इलेवन ने बिना विकेट को 36 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया।बिट्टू शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की सहायता से 27 रन बनाएं। वीपीएल 6 के आयोजन में छत्तीसगढ़ी युवा विप्र संगठन के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ,अमित दीवान, सुयश शर्मा, सौमित्र मिश्रा, हर्षित शर्मा, हिमांशु शर्मा, शलभ शर्मा, सागर मिश्रा, मयंक दीवान एवं विमल मिश्रा सहित समस्त सदस्यों ने सहयोग किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।











