रायपुर:


उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के नर्तक दलों द्वारा वाद्य यंत्रों के मधुर धुन से आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मड़ई-मेला के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी वादो को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा।







