रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 28 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर से दोपहर 1.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित कंवर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4 बजे कचहरी चौक के निकट राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाएंगे और वहां शासकीय अनुदाप प्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर लौट आएंगे और शाम 6 बजे वहां से प्रस्थान कर शाम 6.10 बजे समता कालोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज पहुंच कर वहां मैक कार्निवाल संस्कार 2023-24 के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ब्रेकिंग
- 160 पंचायतों में तैयार किए गए ’जीवामृत मॉडल फार्म
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- बैराज सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.64 करोड़ रूपए स्वीकृत
- बीज राखियों से सजेगा रक्षाबंधन, स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश
- छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी




