रायपुर:सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीजेपी किसान नेता योगेश तिवारी ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया का स्वागत किया।
योगेश तिवारी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने समर्थक भी पहुंचे। सभी लोग रायपुर एयरपोर्ट से सीधे पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर के लिए प्रस्थान किया।









