रायपुर : .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र पब्लिक स्कूल का 7 वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष विप्र शिक्षण समिति के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर विप्र शिक्षण समिति के सदस्य अविनाश शुक्ला ,उमाकांत तिवारी एवं सुबीर तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
7 वें वार्षिक स्नेह सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार है। इसीलिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विप्र पब्लिक स्कूल स्थापित किया गया है। जिससे उन्हें भी अंग्रेजी माध्यम में अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सके। ज्ञानेश शर्मा ने कहा विप्र पब्लिक स्कूल में अध्ययन अध्यापन के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए संपूर्ण सुविधा उपलब्ध की गई है।
इस अवसर पर बच्चों के साथ उपस्थित पलकों को संबोधित करते हुए विप्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने कहा कि न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में प्रदान करने के लिए विप्र पब्लिक स्कूल दृढ़ संकल्पित है । विप्र पब्लिक स्कूल के प्राचार्या पदमा ओझा स्कूल की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यार्थियों के आंतरिक गुणों के विकास के लिए अध्ययन अध्यापन के साथ नियमित रूप से खेलकूद के साथ अन्य गतिविधियां विप्र पब्लिक स्कूल की पहचान है ।इस अवसर पर खेलकूद ,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने लगभग 3 घंटे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। नर्सरी के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी फोक डांस प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया ।पीपीवन के विद्यार्थियों ने बूम बूम नाचो में शानदार प्रस्तुति दी । क्लास फोर के विद्यार्थियों ने रंगीला मारो ढोलना गाने में शानदार प्रस्तुति से सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया । छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने गौर से सुनो दुनिया वाले गाने में उत्साहपूर्ण प्रस्तुति से माहौल देशभक्तिपूर्ण कर दिया। इस प्रकार सभी विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने 7 वें वार्षिक उत्सव को यादगार बनाया। इस अवसर पर समस्त विद्यार्थियों सहित उनके पालकगण एवं शिक्षक उपस्थित थे।









