
रायपुर:उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 जनवरी को नई दिल्ली से वायु सेना विमान से सुबह 9.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से राजभवन आएंगे। उप राष्ट्रपति राजभवन से सुबह 10.40 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.55 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचेंगे और वहां सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।







