नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि, गोरखपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘गोरखपुर महोत्सव-2024’ के समापन समारोह में आज सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. अनंत नारायण भट्ट जी और साहित्य के क्षेत्र में डॉ. सदानन्द प्रसाद गुप्त जी को उनके उत्कृष्ट योगदानों के लिए ‘गोरखपुर रत्न’ से सम्मानित किया गया।उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आयोजकों को हार्दिक बधाई दी।










