रायपुर:

विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिविर लगाकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। आयुष्मान महाअभियान के तहत 8 से 10 जनवरी तक तीन दिवस के महाअभियान में कुल 8525 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
इनमें बरभाठा (अ), बोरिदा, बरदुला, तिलाईदादर, दानसरा, रेडा, हरदी में, डभरा, लोधिया, डूमरपाली, गौरडीह, भिनोदा, गगोरी, बिलासपुर, मुड़पार (स), ओडकाकान, मोहतरा (न) में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणजन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।








