
रायपुर:थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 30.11.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्र में टिकटों की कालाबाजारी करते हिमांशु शेखर प्रधान, अमित सिंह राजपूत, रंजीत कुर्रे एवं शशांक शुक्ला को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 17 नग टिकट जप्त कर चारों व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में प्रतिबंधात्मक धाराआंे के तहत् कार्यवाही की गई। रायपुर पुलिस द्वारा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखीं जा रहीं है, टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।







