नई दिल्ली: तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए आज 30 नवंबर को वोटिंग हो रही है.मतदान के लिए राज्यभर में 35655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. तेलंगाना में कुल 2,290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में दांव आजमा रहे हैं. बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य रूप से मुकाबला है. एक्टर,राजनेताओं समेत आम नागरिक बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं.तेलंगाना विधानसभा चुनाव में दोपहर तक 36.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, एक्टर,राजनेताओं समेत आम नागरिक बड़ी संख्या में वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी. राज्य के 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक, जबकि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस दौरान 3 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोग आज वोट डालेंगे.







