
नई दिल्ली:राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान ‘पनौती’ शब्द के प्रयोग को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से उनकी शिकायत की थी. बीजेपी की शिकायत पर अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को नोटिस जारी किया है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को जवाब के लिए शनिवार तक का समय दिया है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को जवाब के लिए शनिवार तक का समय दिया है. बीजेपी की तरफ से की गयी शिकायत के अनुसार राहुल गांधी ने एक सभा में पीएम मोदी पर हमला करते हुए ‘पनौती’, ‘जेबकतरे’ और कर्ज माफी संबंधी टिप्पणी की थी.









