नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संत मीराबाई के 525वीं जयंती पर मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा आज शाम करीब 4:30 बजे मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।









