रायपुर:


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने द्वितीय चरण के मतदान के पूर्व रायगढ़ एवं महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायगढ़ एवं महासमुंद जिला मुख्यालयों में बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मतदान केन्द्रों का भी दौरा किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली।








